शीर्ष माओवादी नेता कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी की पुण्यतिथि पर माओवादी 24 से 30 नवंबर तक शहीदी सप्ताह मनाएंगे। इस दौरान माओवादी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
Total Downloads: 115
स्पेशल ब्रांच ने भागलपुर जोन के आईजी, डीआईजी और सभी एसपी-एसएसपी, एसआरपी को अलर्ट जारी किया है। जारी अलर्ट में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। इस बात की आशंका व्यक्त की गई है कि माओवादी रेलवे को निशान बना सकते हैं। उग्रवाद प्रभावित किऊल-जसीडीह , किऊल-भागलपुर और भागलपुर-बांका रेल खंड पर माओवादी किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

माओवादी अपने प्रभाव वाले इलाके में पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों, प्रशासनिक पदाधिकारी, छापेमारी दल, गश्ती दल, थाना, पिकेट, विकास कार्य से जुड़े ठेकेदार, निर्माण स्थल आदि पर घात लगा कर हमला कर सकते हैं।

