भागलपुर| नवगछिया के जगतपुर गांव निवासी 70 वर्षीय शांति देवी एसएसपी आशीष भारती से मिलने उनके दफ्तर पहुंची। महिला चलने-फिरने में असमर्थ थी तो एसएसपी चेंबर से निकल कर वृद्धा के पास पहुंचे और उनके आवेदन पर नवगछिया एसपी से कार्रवाई का अनुरोध किया।

वृद्धा का कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने उससे मारपीट की है और घर से निकाल दिया है। सभी दबंग हैं और महिला की जमीन व घर को हड़पना चाहते हैं। थाना-पुलिस, महिला सभी दबंगों के पक्ष में है।

महिला को डर है कि उसकी हत्या कर उसकी जमीन को वे लोग हड़प सकते हैं। महिला ने मुख्यमंत्री से जान-माल रक्षा की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री सचिवालय से एसएसपी को कार्रवाई के लिए भी लिखा गया था। लेकिन मामला नवगछिया पुलिस जिले का था, इस कारण वृद्धा को नवगछिया एसपी के पास भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *