नवगछिया – नवगछिया प्रखंड के खगड़ा गांव में स्व विजय प्रसाद सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर स्वामी आगमानंद जी महाराज का एक दिवसीय आत्मतत्व सतसंग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत संध्या 4 बजे शुरू हुई. जिसमें प्रवचन कर्ता पंकज शास्त्री का भाजपा प्रखंड महामंत्री धीरज सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया. जिसके बाद पंकज शास्त्री के अपना प्रवचन शुरू किए.
Total Downloads: 345
इसके बाद देर रात्रि में परम हंस स्वामी आगमानंद जी महाराज का आगमन मंच पर हुआ. जहां उनका आयोजन कर्ता बिरेन्द्र प्रसाद सिंह, अभय कुमार सिंह, निर्भय कुमार सिंह, अक्षय कुमार सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया. स्वामी आगमानंद जी महाराज ने कहा के हर एक मानव में साक्षात ईश्वर का वास होता है. लेकिन माया वश यत्र तत्र भटकता है.

जिस दिन मानव अपने अंदर विराजमान ईश्वर को जान जाता है उस दिन मानव का जीवन सफल हो जाता है. खुद में विद्यमान ईश्वर को पहचानने के लिए मनुष्य को योग और ध्यान का सहारा लेना पड़ता है. उन्होंने भागवत कथा के माध्यम से लोगों को सफलतम जीवन जीने का सारांश भी बताया.

