बैखौफ अपराधियों ने मंगलवार को दिनदहाड़े एक बजे बंधन बैंक के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी और 1.62 लाख रुपए लूट लिए। इस घटना में दो अन्य बैंककर्मी भी घायल हो गए। लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद गोलीबारी करते हुए फरार हो गए। घटना फलका थाना क्षेत्र के कुरसेला-फारबिसगंज स्टेट हाईवे-77 पर अमीन चौकस गुदड़ीस्थान के पास हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि लुटेरो की ओर से तीन-चार राउंड गोलीबारी की गई।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विकास कुमार मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी को लुटेरों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। बंधन बैंक प्रबंधक मुकेश यादव (25 वर्ष) एवं दो अन्य कर्मचारी साजन कुमार (22 वर्ष) और राजू कुमार (28 वर्ष) भंगहा गांव से ऋण वसूली कर वापस बैंक लौट रहे थे। इसी दौरान अमीन चौक के समीप गुदड़ी स्थान के पास पूर्व से घात लगाए दो से तीन नकाबपोश लुटेरों ने सभी को घेर लिया।

तीनों बैंककर्मी दो मोटरसाइकिल पर सवार थे। लुटेरों ने तीनों से रुपए की मांग की। रुपए नहीं देने पर लुटेरों ने मुकेश यादव के सीने में गोली मार दी। मुकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे राजू कुमार गिर गए और घायल हो गए। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार साजन कुमार पर भी लुटेरों ने गोली चला दी, लेकिन वह बाल-बाल बच गए और गिरकर घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे गोलीबारी कर हथियार लहराते हुए गद्दीघाट की तरफ भाग गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *