नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत झंडापुर में साल भर पहले हुए तिहरे हत्याकांड में मंगलवार को फर्स्ट एडीजे के यहां पड़ोसी महिला की गवाही हुई। जिसमें अधिवक्ता शंकर जयकिशन मंडल ने पूरे मामले में पड़ोसी की गवाही कराई। उन्होंने बताया कि पड़ोसी ने घटना का समर्थन किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 345
उसने अपने बयान में कहा है कि पड़ोसी जब अपने घर सुबह आई तो दरवाजे के बाहर घर का स्वामी मृत पड़ा था, उसके सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था, जबकि पुत्र बेहोश था, बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घर के अंदर प|ी भी मरी पड़ी थी। वहीं एक नाबालिग बच्ची भी घायल थी, जिसका इलाज पीएमसीएच में कराया गया। अब इस मामले में अगली तिथि को सुनवाई होनी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

