नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटारिया स्टेशन के समीप रंगरा पुलिस ने संदेह के आधार पर दो नाबालिग प्रेमी युगल को बरामद किया है. नाबालिग प्रेमी गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति नगर मुकेरी निवासी प्रयाग मंडल का पुत्र परमानंद कुमार है. जबकि नाबालिक प्रेमिका रंगरा थाना क्षेत्र के पुत्री बताई जाती है.
Total Downloads: 182
रंगरा पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद दोनों नाबालिग प्रेमी युगल को नवगछिया न्यायालय में पेश किया गया. मिली जानकारी अनुसार पकड़े गए नाबालिग किशोर शादी की नियत से किशोरी को लेकर पिछले शुक्रवार को ही फरार हो गए थे.

शनिवार को कटरिया रेलवे स्टेशन से रेलगाड़ी के जरिए अन्यत्र भागने की फिराक में थे. मगर संदेहास्पद स्थिति में स्टेशन के समीप देख कर किसी स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रंगरा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही रगरा पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया.

