भागलपुर : जाड़े में रात में होने वाले क्राइम को रोकने के लिए शनिवार देर रात एसएसपी आशीष भारती ने बाइक से उत्तरी और दक्षिणी इलाके में सघन गश्ती की। इस दौरान पुलिस ने बड़े-छोटे वाहनों की जांच की। थानों की गश्ती के अलावे दो अलग-अलग टीमें बनाई गई है। जिसमें दो पुलिस पदाधिकारी और 10 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। यह दोनों टीमें संवेदनशील इलाकों की गलियों में रात भर गश्त करेगी।

रविवार को होने वाले धर्मसभा को लेकर भी पुलिस अलर्ट है। एसएसपी ने बताया कि गत सप्ताह से रात में नियमित रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। थानों की गश्ती हर जगह नहीं पहुंच पाती है। इस कारण पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल मंगवा कर सुपर गश्ती की जा रही है।

एसएसपी के साथ सिटी डीएसपी राजवंश सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर अजीत सिंह, तातारपुर इंस्पेक्टर अमरनाथ प्रसाद, मोजाहिदपुर इंस्पेक्टर अमर विश्वास, इशाकचक इंस्पेक्टर राम एकबाल प्रसाद यादव, ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजय झा, बरारी थानेदार रोहित सिंह, जोगसर थानेदार राज नंदन कुमार, ट्रैफिक थानेदार शोएब आलम और सीआईएटी के जवान शामिल थे। एसएसपी के साथ बख्तरबंद गाड़ी भी थी जिसमें पुलिस के जवान सवार थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *