नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार के 13 नंबर रोड के वर्फ फेक्ट्री के पास स्पैलर की दुकान के संचालक घनश्याम साह उर्फ घोल्टी साह के पुत्र पियूष कुमार साह (35 )को दुकान के सामने संध्या लगभग 5:30 बजे दो बाईक पर दो दो लोग से सवार अपराधियों ने स्लो कर चलती बाईक पर से ही गोली मारकर भीड़ भाड़ इलाके रहने के बावजूद हथियार लहराते हुए एन एच 31 भवानीपुर ओपी की और से निकल गए.

मौके पर स्थानीय लोगों ने जख्मी व्यवसाई को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया. जहां पीएचसी प्रभारी डा.बिजयेन्द्र कुमार बिद्धार्थी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जे एल एम एन सी एच रेफर किया. मौके पर अस्पताल में पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने जख्मी युवक से पुछताछ की.गोली लगने के घंटे भर बीतने पर भी रेफर करने के बाद भागलपुर के विक्रमशीला पुल जाम की खबर एवं जल्द बाजी नहीं भेजने पर लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया

आनन फानन में पुलिस गाड़ी से बेगूसराय के लिए भेजने की बात बताई .वहीं पीएचसी प्रभारी डा.बिजयेन्द्र कुमार बिद्धार्थी ने बताया कि दायें कंधे के उपर एवं बायें पेट के नीचे दो जगह गोली लगी है जो अंदर फंस गई है इधर जख्मी व्यवसाई की मॉ माया देवी, पत्नी रानी देवी पिता घोल्टी साह अस्पताल में दहाड़ मार कर रो रहे थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *