नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 भगवान पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात्रि लगभग 11: 30 बजे टीभीएस सुजूकी बाईक सवार दो युवक को अनियंत्रित अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना स्थल के पास से ही होटल संचालक के द्वारा भवानीपुर पुलिस को दुरभाष से जानकारी दी गई.

घटना की खबर सुनते ही मौके पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस के सअनि साजिद खान पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत होने की पुष्टि की. दोनों की पहचान बिहपुर के जयरामपुर निवासी रामजी रविदास और मड़वा गांव के निवासी हगना सदा के रूप में कई गयी है. दोनों युवकों के पेट से नीचे का हिस्सा बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों की मृत्यु घटना के तुरंत बाद हो गयी थी. बताया गया कि मृतक के मोबाईल स्क्रीन फट जाने के कारण पहचान करने में दिक्कत हो रही थी. लेकिन आज पास के लोगों की सहायता से दोनों की पहचान कर ली गयी और दोनों के परिजनों को भी सूचना दे दी गयी है. देर रात परिजन मौके पर पहुंच गए थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *