नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया के सभी थाना क्षेत्र के 26 कांडो में जप्त 5 हजार 478 लिटर शराब को अनुमंडल कार्यालय के पीछे एसडीओ मुकेश कुमार व उत्पात विभाग के अधिक्षक कुमार शंकर प्रसाद व एसडीपीओ प्रवेद्र भारती की निगरानी में नष्ट किया गया. मौके पर दंडाधिकारी के रूप में नवगछिया सीओ विद्यानंद राय मौजूद थे.
Total Downloads: 182
उत्पात अधिक्षक ने शंकर प्रसाद ने बताया की नवगछिया थाना क्षेत्र से लगभग 294 लिटर शराब, बिहपुर से लगभग 1727 लिटर शराब, भवानीपुर से लगभग 145 लिटर शराब, रंगरा से लगभग 58 लिटर शराब, गोपालपुर से लगभग 266 लिटर शराब,

परबतता से लगभग 58 लिटर शराब, झंडापुर से लगभग 1 लिटर शराब, रेल पुलिस बिहपुर से लगभग 25 लिटर शराब, रेल पुलिस नवगछिया से लगभग 8 लिटर शराब व कदवा थाना क्षेत्र से लगभग 13 लिटर शराब को नष्ट किया गया है. जिसमें विदेशी व देशी दोनो शराब मौजूद है.

