नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क लक्ष्मीपुर के आसपास 11 नवंबर को रात में गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव निवासी दुर्गेश मंडल के बासा पर से देर रात में बदमाशों द्वारा पिकअप वैन गाड़ी लगा कर भैंस का चोरी करने के मामले में शुक्रवार को नवगछिया पुलिस ने पिकअप वैन के मालिक बिहपुर थाना क्षेत्र के मिल्की मिराचक निवासी सबीर हुसैन एवं मधेपुरा जिला के रतवारा थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी कुद्दुस हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है.
Total Downloads: 182
पुलिस की लगातार दबिश के बाद दोनों आरोपियों ने नवगछिया एसपी कार्यालय आकर आत्मसमर्पण कर दिया. नवगछिया थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया.


