भागलपुर और मुंगेर प्रक्षेत्र में आठ साल की अवधि पूरा करने वाले करीब 170 दारोगा और 150 एएसआई का सोमवार को तबादला कर दिया गया। जोनल आईजी सुशील मान सिंह खोपड़े की अध्यक्षता में सोमवार को स्थानांतरण बोर्ड की बैठक हुई।

इस मौके पर बोर्ड सदस्य के रूप में भागलपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी विकास वैभव और मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी जितेन्द्र कुमार मिश्रा उपस्थित थे।
बैठक में पहले मुंगेर प्रक्षेत्र के मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया और बेगूसराय जिले के सब इंस्पेक्टर व एएसआई के तबादले की समीक्षा की गई।

इसके बाद भागलपुर प्रक्षेत्र के भागलपुर, बांका और नवगछिया पुलिस जिले की सूची की समीक्षा की गई। भागलपुर प्रक्षेत्र के मुकाबले मुंगेर प्रक्षेत्र में अफसरों की संख्या ज्यादा थी। बोर्ड ने रणनीति बनाई कि भागलपुर प्रक्षेत्र के जितने दारोगा व एएसआई का तबादला होगा, उसी के अनुपात में मुंगेर प्रक्षेत्र से तबादला किया जाएगा। भागलपुर के मुकाबले मुंगेर प्रक्षेत्र में अफसरों की संख्या डेढ़ गुना है।

जोनल आईजी ने कहा कि तबादला वाले दारोगा और एएसआई का लिस्ट फाइनल कर लिया गया है। मंगलवार को सूची जारी कर दी जाएगी। तबादला वाले अफसरों को एक जनवरी को एसपी विरमित कर देंगे। मुंगेर प्रक्षेत्र में शेष अफसरों का तबादला नहीं किया जाएगा, इसकी जानकारी मुख्यालय को भेज दी जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *