नारायणपुर – पुलिस जिला नवगछिया के नारायणपुर बसस्टैंड एन एच 31 किनारे श्रीकृष्ण एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में एक माह के लिए पंद्रह दिसंबर से पंद्रह जनवरी 2019 तक लगनेवाले मनोरंजन डिजनीलैंड मेला सह मीना बाजार की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है. मेला पुरी तरह सज धजकर तैयार है. शनिवार 15 दिसंबर को 12 बजे भागलपुर सांसद शैलेस कुमार उर्फ बुलो मंडल मेला का शुभारंभ करेंगे.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख रिंकु यादव एवं विशिष्ट अतिथि प्रखंड के उप प्रमुख अशोक कुमार यादव व मुखिया संघ अध्यक्ष नगरपारा नरेंद्र कुमार उर्फ भूपल यादव होंगें. मेला के व्यवस्थापक अनुज कुमार व सनोज कुमार अपने टीम के साथ मुस्तैद हैं. मुखिया नरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार का डिजनीलैंड मेला पहली बार लग रहा है जिससे लोगों में उत्साह का माहौल है.

मेले में प्रवेश निःशुल्क है. मेले में आनेवाले लोग चाट, पापड़ी चाट, भेलपूरी, पानी पूरी का स्वाद तो चखेंगे हीं साथ हीं ब्रेक डांस झूला, टॉवर झूला, गोल घोड़ा झूला के लुत्फ के साथ मीना बाजार का भी आनंद लेंगें. यह मेला नारायणपुर बस स्टैंड चौक व भवानीपुर ओपी के सामने है इसलिए लोगों को आवागमन व लोकेशन में सरलता होगी.


