शहर में सड़क पर मोबाइल से बात करने वाले और बैंक ग्राहक सावधान हो जाएं। बदमाशों ने अब छिनतई का तरीका बदल लिया है। कैश और मोबाइल छीनने के लिए बदमाश अब पीड़ित को घायल भी कर रहे हैं। हाल के दिनों में छिनतई की दो वारदात में शिकार हुए छात्र और लिपिक को बदमाशों ने मारपीट कर और धक्का देकर गिरा दिया व कैश, मोबाइल ले भागे। पहले बदमाश छिनतई में बल प्रयोग नहीं करते थे, लेकिन अब बदमाश ज्यादा अाक्रामक हो गए हैं। झपट्टा मार कर छिनतई करने का तरीका अब पुराना हो गया है।

बैंक से रेकी करते हैं बदमाश

बैंक ग्राहकों से कैश छिनतई की ज्यादातर घटनाओं की रेकी बदमाश बैंक के भीतर ही करते हैं। लेकिन कभी बैंक प्रबंधन इस दिशा में ध्यान नहीं देती है। फार्म भरवाने, पैसे निकालने आदि का बहाना बना कर बदमाश बैंक के भीतर घूमते हैं और मोटी रकम निकालने वालों की रेकी करते हैं। इसके बाद अपने दूसरे साथी को सूचना दे देते हैं कि अमुख रंग का कपड़े पहने व्यक्ति के बैग में मोटी रकम है, जिसका पीछा कर वारदात को अंंजाम दिया जाता है। मोबाइल छिनतई की घटना में भी कुछ ऐसी ही रेकी होती है। सड़क पर कान में मोबाइल लगा कर बात करने वाले, हाथ में मोबाइल लेकर चलने वाले राहगीरों को बदमाश निशाना बनाते हैं और उनसे छिनतई करते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *