नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलनी में बीते दिनों अरविन्द कुमार चौधरी के घर में हुए भीषण डाका के मामले में नवगछिया पुलिस ने दो आरोपियों राजेंद्र कॉलोनी के विशाय टोला निवासी सचिन कुमार उर्फ जग्गा मांझी और बिहपुर के झंडापुर निवासी मुरारी शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के सामने दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है. पूछ ताछ के दौरान दोनों ने पूरे गिरोह के सदस्यों के नाम का खुलासा किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर लगातार छापेमारी कर रही है. नवगछिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है.

किरायेदार ने ही डाला था डाका

बात सामने आयी है कि राजेंद्र कॉलनी के अरविन्द चौधरी के घर में किरायेदार ने ही डाका की घटना को ही अंजाम दिया था. मुरारी शर्मा ने ही घटना की पूरी प्लानिंग की थी. मिली जानकारी के अनुसार मुरारी शर्मा झंडापुर के ही मोनू नाम के एक अन्य युवक के साथ पिछले माह की सात तारीख को ही माकन में किरायेदार के रूप में रहने के लिया आया था. दोनों की संदिग्ध गतिविधि के कारण माकन मालिक ने दोनों को कमर खाली करने को कहा. दोनों से भाड़े के पैसे भी माकन मालिक ने लिया. कमरा खाली करा दिए जाने के बाद मुरारी ने उसी वक्त आपत्ति व्यक्त की थी. इसके बाद मुरारी ने स्थानीय दोस्तों के साथ मिलकर एक प्लानिंग की और घटना को अंजाम दिया. मालूम हो कि राजेंद्र कॉलोनी स्थित अरविन्द चौधरी के मकान में रात ताला लगा कर चाबी को किरायेदारों द्वारा ग्रील के पास ही टांग दिया जाता था. इसका फायदा लुटेरों ने उठाया और आसानी से माकन के अंदर दाखिल हो कर लूट पाट की घटना को अंजाम दिया. 23 सितंबर को कमरा खाली कराया गया और 30 सितंबर की रात आपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. कहा जा रहा है कि झंडापुर से मुरारी नवगछिया में इसी तरह की घटना को अंजाम देने के आया था. वह नवगछिया में एक सफेदपोश आका के संरक्षण में रह रहा था. मालूम हो कि लुटेरों ने गृहस्वामी को बंधक बना कर दो लाख के जेवरात और 12 हजार की नकदी लूट लिया था.

