नवगछिया: नवगछिया अनुमंडल में विगत 36 घंटे से बिजली की स्थिति लचर हो गयी है. सोमवार को देर रात से बिजली की स्थिति लचर रही तो नवगछिया शहर सहित बिहपुर, रंगरा आदि जगहों पर सुबह से ही बिजली नहीं थी. देर शाम बिजली तो आयी लेकिन बिजली के आने जाने का खेल जारी रहा. नवगछिया स्टेशन रोड के कई लोगों की शिकायत के बाद देर रात बिजली बहाल कर दी गयी थी जबकि बांकी क्षेत्रों में बिजली की लुका छिपी का खेल जारी था. एक तरफ लोगों को अपने मोबाइल रिचार्ज पर भी आफत था तो दूसरी तरफ नवगछिया के कनीयअभियंता और साहायक अभियंता फोन भी नहीं उठा रहे थे.

जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा था. लोगो ने कहा कि बिजली विभाग के पदाधिकारी नवगछिया में तानाशाही के हदों को पार कर गये हैं. फोन करने पर फोन नहीं उठाते हैं और बिजली भी नियमित नहीं देते हैं. अगर 24 घंटे में बिजली की आपूर्ति निर्बाध नहीं की गयी तो वे लोग आंदोलन को विवश हो जायेंगे. भाजयुमो के अजय कुमार सिंह कुशवाहा ने कहा कि नवगछिया में बिजली की समस्या रह रह कर सामने आते ही रहती है. वे इस मामले पर संबंधित विभाग के मंत्री से मिलेंगे.

कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी

नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने कहा कि मौसम खराब रहने और एक लाख 32 हजार के तार में खराबी आने के कारण इस तरह की परेशानी आ रही है. विभागीय स्तर से निर्बाध आपूर्ति की व्यवस्था बहाल करने को लेकरप्रयास किया जा रहा है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *