गोपालपुर : बेखौफ अपराधियों ने शनिवार की रात को भागलपुर से वापस अपने घर सैदपुर आ रहे गौतम कुमार पिता स्व प्रमोद कुमार सिंह को नवगछिया – तिनटंगा करारी पथ पर लतरा गाँव के निकट ओवरटेक कर बैग में रखा कपडा, नोकिया का स्क्रीन टच मोबाइल व पंद्रह सौ रुपये नगद देशी कट्टा सटा कर छीन लिया. इस बारे में पीडित गौतम कुमार ने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है.

पीडित गौतम कुमार ने बताया कि मैं भागलपुर से काम कर वापस घर लौट रहा था कि पचगछिया से आगे निकलने पर रात्रि के सवा आठ बजे के आसपास पीछे ओवर टेक कर मेरी बाइक को ठोकर मार कर गिरा दिया. उक्त बाइक में तीन व्यक्ति सवार थे तथा तीनों के पास थ्रीनट था.

थ्रीनट सटा कर मेरा सब कुछ छीन लिया. पीछे से एक बाइक के आने की रोशनी से वे लोग मुझे छोडकर भाग गये. किसी तरह पुनः अपनी गाडी को स्टार्ट कर गोपालपुर थाना पहुँच कर मामले की लिखित जानकारी दी. मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *