क्रिसमस को लेकर शहर के गिरजाघरों की सजावट अब अंतिम दौर में है। सोमवार की रात 11 बजे से प्रार्थना सभा शुरू होगी। कचहरी चौक स्थित संत बेनेडिक्ट चर्च में फादर जोन कोच्चीचेरा प्रार्थना करायेंगे। इसमें एक सौ परिवार के लोग शामिल होंगे। इस बार नये भवन में गोशाला बनाया गया है। यहां प्रभु यीशु की प्रतिमा के साथ माता-पिता की मूर्ति भी रहेगी।

चर्च से जुड़े आगस्टीन ने बताया कि प्रार्थना सभा के बाद ज्योति के साथ मीसा पूजा होगी। पूजा के लिए चर्च को रोशनी व झालर से सजाया जा रहा है। बैलून, पहाड़, फव्वारा, नदी, सांता क्लॉज, एंजल, रोम का पोप, क्रिसमस ट्री आदि के पोस्टर चर्च के चारों ओर लगाये जा रहे हैं। साहेबगंज स्थित संत मैरी चर्च के पुरोहित फादर वर्गीज ने बताया कि क्रिसमस को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। यहां रात 12 बजे भगवान यीशु के जन्म पर प्रार्थना की जाएगी।

लोगों को आपस में प्रेम बढ़ाना चाहिए: हांसदा
क्राइस्टचर्च कैथेड्रल चर्च में प्री क्रिसमस पर फादर फ्रांसीस हांसदा ने कहा कि लोगों को आपस में प्रेम बढ़ाना चाहिए। अगर आप अच्छे होते हैं तो स्वच्छ समाज का निर्माण होता है। कोषाध्यक्ष जेके झा ने बताया कि 24 दिसंबर को 11.30 बजे तक लोग जुट जायेंगे। इसके बाद प्रार्थना सभा होगी। 25 दिसंबर को प्रात: 9.30 बजे बिशप फिलिप मरांडी लोगों को संदेश देंगे।

चर्च से जुड़ी आभा सिंह व मेघा झा चर्च के पास गोशाला निर्माण को अंतिम रूप दे रही थीं। उन्होंने बताया कि यहां प्रभु यीशु के साथ उनके माता-पिता की मूर्ति स्थापित की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *