भागलपुर : घर से भागकर गया के विष्णुपद मंदिर में शादी करने के तीन दिन बाद प्रेमी युगल रविवार को तातारपुर थाना पहुंचे। थाने से ही पति के साथ वधू को ससुराल भेज दिया गया। आइटीआइ के छात्र छोटू उर्फ रिषभ गोलाघाट सोनवर्षा लेन में रहता है। छोटू का पिता अवधेश राम बांका कोर्ट में पेशकार हैं। गोलाघाट निवासी ब्रह्मदेव राय की पुत्री निशा (साढ़े 19 साल) झुनझुनवाला कॉलेज बीए पार्ट वन में पढ़ती है।

निशा के पिता कपड़ा दुकान में काम करता है। निशा और छोटू दोनों में चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गत 21 दिसंबर को प्रेमी-प्रेमिका घर से भाग गया। 22 दिसंबर को निशा के पिता ने तातारपुर थाने में आवेदन दिया कि उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया गया है। एक-दो दिन बाद वापस लौटने की संभावना पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। तीन दिन बाद रविवार को छोटू और निशा स्वयं तातारपुर थाना पहुंच गए। पुलिस के बुलाने पर दोनों पक्ष के लोग तातारपुर थाना पहुंचे। दोनों पक्षों से पुलिस ने लिखित लिया।

छोटू और निशा ने बताया कि उन्होंने गया में पहले विष्णुपद मंदिर में शादी किया। इसके बाद नोटरी में भी शादी किया। नोटरी में शादी संबंधी कागजात और बालिग होने के सबूत के लिए उम्र प्रमाण-पत्र भी पुलिस को दिखाया। हालांकि निशा के माता-पिता और परिवार के लोग इस शादी पर नाराजगी जाहिर कर रहे थे। लिखित देने के बाद निशा के माता-पिता थाना से चले गए। पुलिस ने दोनों की शादी पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने रिषभ को पूजा को बेहतर तरीके से रखने की बात कहते हुए थाने से घर जाने को कहा। पुलिस और रिषभ के परिजन की सजामंदी से अभी पूजा रिषभ के घर में है।

इधर, रिषभ की मां मुन्नी देवी ने तातारपुर थाने में लड़की पक्ष द्वारा थाने में आवेदन दिया गया। जिसमें कहा गया है कि लड़की के पिता ब्रह्मदेव राय, पप्पू राय, बबलू राय, पंकज राय, दीपक राय तथा कृष्णा राय ने जान से मारने की धमकी दिया है।

तातारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद ने कहा कि छोटू और निशा दोनों बालिग हैं। निशा ने स्वेच्छा से छोटू से शादी की है। थाने से निशा को उसके पति के साथ ससुराल भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *