भागलपुर : बच्चे मोबाइल का प्रयोग कम करें, जहां-तहां सेल्फी लेने से बचे। इंटरनेट का उपयोग इंवायरमेंट और पढ़ाई को बेहतर करने के लिए करें। ये बातें बूगी-वूगी फेम अभिनेता जावेद जाफरी ने कहा। मंगलवार को दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कला व विज्ञान प्रदर्शनी के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जावेद जाफरी ने बच्चों के द्वारा बनाये गये कलात्मक कार्यो की जमकर तारीफ की। साथ ही कहा कि स्कूलों के द्वारा इस तरह के आयोजन से बच्चे को आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिलता हैं।
Total Downloads: 193
डांस और हास्य अभिनेता जावेद जाफरी स्कूल में बच्चों के साथ शिक्षक के रोल में अधिक दिखे। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे अपने शिक्षक, अभिभावक और बड़ों का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि अच्छा बनकर ही अच्छी तरक्की हासिल की जा सकती है। पढ़ाई में अव्वल आने के लिए लगातार मेहनत पर जोर देने के लिए भी कहा। यहीं नहीं बच्चों के द्वारा गये विज्ञान और कला प्रदर्शनी को उन्होंने बारीकी से देखा। साथ ही बच्चों से सवाल भी किये कि कैसे यह सोच आयी और इसे बनाने में कितना वक्त लगा।
इससे पहले दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल में अभिनेता जावेद जाफरी और साहेबगंज सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. मोहन पासवान ने विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा के छात्रों ने कई तरह के मॉडल की प्रस्तुति दी। अलग-अलग प्रोजेक्ट पर छात्रों ने बेहतर काम किया था। इसमें खासकर क्लीन इंडिया, कोणार्क मंदिर, प्लानेट, रोबोटिक में मोबाइल से घर की बत्ती का इस्तेमाल, पॉलीथिन के बदले अन्य सामानों का इस्तेमाल सहित जैसे विषयों पर कई मॉडल बनाये गये थे। कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी मौजूद थे।

निदेशक संजय कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा का पता चलता है। जिसे आगे निखारने में शिक्षकों को मदद मिलती है। मौके पर बच्चों के द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें बच्चों के द्वारा जिंगल बेल, सीनियर क्लास के बच्चों ने मल्हारी पर जमकर डांस किया। बच्चों के साथ जावेद जाफरी ने भी डांस किया। कार्यक्रम में मौजूद बच्चों के अभिभावकों ने जमकर तालियां बजायी। मौके पर प्राचार्य शाहीन अख्तर, उप प्राचार्य संजय कुमार सिंह, नीरज ठाकुर, सुरुपा चटर्जी, संगीता, सौरभ सहित शिक्षक और अभिभावक मौजूद थे।
हिंदु-मुस्लिम विवाद पर ली चुटकी यहीं नहीं अपने हास्य अंदाज में जावेद जाफरी ने हिंदु-मुस्लिम विवाद पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि रंग के आधार पर जाति बांटी जा रही है। ऐसे में हरी सब्जी एक जाति और लाल टमाटर एक जाति के घर जायेगा। तो तरबूज किसके घर जायेगा। क्योंकि वो उपर से हरा और अंदर में लाल है। इस पर बच्चे और उनके अभिभावकों ने जमकर तालियां बजायी। उन्होंने कहा कि तरबूज आम आदमी है। जो दोनों तरफ से पिसा जा रहा है।

