सावधान! मुंगेर में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। यहां मरे हुए कौवे में एच5एन1 वायरस मिला है, मुर्गी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

जिले के असरगंज प्रखंड की अमैया पंचायत के गोरहो गांव के बाद जमालपुर प्रखंड की बांक पंचायत के मोबारकचक गांव के कौवे में बर्ड फ्लू पाया गया। इसकी पुष्टि भोपाल के एनआईएचएसएपीएल की जांच रिर्पोट के आधार पर मंगलवार को किया गया है। जबकि मुर्गी की रिर्पोट का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन ऐहतियातन पक्षियों की कलिंग (संख्या घटाने के लिए मारना) को छोड़ कर सारी प्रकिया शुरू करने की तैयारी में है।

सबसे पहले गोरहो गांव में बर्ड फ्लू का संक्रमण
गोरहो गांव में बर्ड फ्लू (एच5एन1) का संक्रमण पाये जाने के बाद जिला प्रशासन को सूचना मिली की मोबारकचक गांव में 20 दिसंबर को असमय पक्षियों की मृत्यु हुई है। इसके बाद जिला प्रशासन ने कौवा और मुर्गी पक्षी को जांच के लिए पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्था पटना को भेजा था। पटना से पक्षियों को जांच के लिए एनआईएचएसएपीएल भोपाल भेजा गया। मंगलवार को विभाग के माध्यम से जिला प्रशासन को रिपोर्ट प्राप्त हुआ कि कौवा में एच5एन1 का संक्रमण पाया गया है।

एडवायजरी: लोग डरें नहीं, परहेज बरतें
गोरहो गांव में बर्ड फ्लू का वायरस मिलने के बाद डॉक्टरों ने बताया था कि 70 डिग्री सेंटीग्रेड पर एच5एन1 का वायरस समाप्त हो जाता है। जबकि इसका वायरस मनुष्य में नहीं के बराबर पाया जाता है। इसी कारण आम लोगों को भयभीत होने के बजाय परहेज करने की आवश्यकता है।

इस संबंध में जिला पशुपालन पदाधिकारी श्रवण कुमार भगत ने बताया की जांच के क्रम में कौवा में वायरस मिला है। जबकि मुर्गी की रिपोर्ट अबतब प्राप्त नहीं हुई है। अगर मुर्गी में वायरस मिलता है, तो कलिंग किया जाएगा। लेकिन ऐहतियात के तौर पर आवागमन पर रोक लगाने के लिए एसडीओ को सूचना दी गयी है। इसके अलावा ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव के साथ ही अन्य सुरक्षात्मक कार्य किये जाएंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *