गोपालपुर: नवगछिया पुलिस जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया से तीन टंगा दियारा जाने वाली सड़क मार्ग पर डुमरिया स्थित पुल के समीप दो मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट से दिनदहाड़े दोपहर के लगभग 12:30 बजे के आसपास हथियार का भय दिखाकर लगभग सवा लाख रूपया लूट लिया. घटना के बाद पिड़ीत व्यक्ति ने इसकी सूचना रंगरा पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची रंगरा पुलिस ने घटनास्थल गोपालपुर थाना क्षेत्र में रहने का हवाला देते हुए मामले का तहकीकात कर वापस चली गई.
Total Downloads: 176
गोपालपुर पुलिस को पिड़ीत व्यक्ति के द्वारा सूचना दिए जाने के बावजूद भी मौके पर लगभग लगभग 3 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं पहुंची. इसके बाद उसने इसकी सूचना सीधे नवगछिया एसपी निधि रानी को दी. इसके बाद नवगछिया एसपी ने इस पर संज्ञान लेते हुए गोपालपुर पुलिस को अविलंब घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच करने का निर्देश दिया. तब जाकर घटना के लगभग चार घंटे बाद घटनास्थल पर गोपालपुर पुलीस पहुंची.

बदमाशों द्वारा लूट के शिकार हुए पिड़ीत निजी फाइनेंस कंपनी कंपनी के एजेंट बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर निवासी विनोद कुमार मंडल एवं भागलपुर जिला अंतर्गत जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दोगच्छी निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि वे लोग दो मोटरसाइकिल से अपने दो अन्य एजेंट के साथ भीम दास टोला तीन टंगा दियारा, झल्लू दास टोला एवं ज्ञानी दास टोला से कंपनी द्वारा लोगों को दिए गए लोन की राशि का कलेक्सन कर नवगछीया स्थित अपने कार्यालय वापस लौट रहे थे.

इसी दौरान तिनटंगा दियारा की तरफ से पीछा करते हुए दो बाईक पर सवार चार हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने दोनों के कनपट्टी में पिस्टल सटाकर अलग अलग बैग में रखे कुल सावा लाख रूपये लूट लिया. रूपये के अलावा बैग में रखे मोबाईल टेबलेट ,दो वाई फाई भी लूट कर चलते बने. लूट की वारदात को अंजाम देकर सभी बदमाश डुमरीया के रास्ते पश्चिम दिशा की ओर भाग निकले, जाते जाते बदमाशों ने दोनों पिड़ीतों के मोटरसाईकिल की चाभी भी अपने साथ लेते गए.
इसके कुछ देर बाद अपराधीयों ने छीने गए दोनों बैग को गोपालपुर के पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे केले के खेत में फेंक दिया. बाद में इसकी सूचना मिलने पर पुलीस ने बैग को बरामद किया. घटना के बाद घटना को अंजाम देने वाले अपराधीयों की धरपकड़ के लिए पुलीस आसपास के गांवों में ताबड़तोड़ छापेमारी में जुटी हुई है. मालूम हो कि तीन पूर्व भी पचगछिया से आगे सैदपुर निवासी गौतम कुमार से लूट की घटना हुई थी.

