खरीक के मोदी टोला में महिला से मारपीट, आरोपी प्रभुदास गिरफ्तार

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के मोदी टोला गांव में पुराने मुकदमे के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रभुदास के रूप में हुई है।

घटना 2 सितंबर 2026 की है। पूर्व के मुकदमे को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के संबंध में खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने 10 अक्टूबर 2026 को घटना में संलिप्त आरोपी प्रभुदास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके विरुद्ध आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu