भागलपुर : खंजरपुर के मु. सुलेमान ने एक बहन से निकाह किया और चार साल बाद मोबाइल पर तलाक दे दिया। पत्नी को तलाक देने के बाद शादी का झांसा देकर पत्नी की बड़ी बहन का यौन शोषण किया। घटना की सूचना पीडि़त बहनों ने डीआइजी विकास वैभव से लिखित शिकायत की थी। डीआइजी ने बरारी थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। डीआइजी के निर्देश पर बरारी पुलिस ने खंजरपुर स्थित सुलेमान के किराये के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह घर में नहीं मिला।
Total Downloads: 198
बुधवार को सगी दो बहनें बरारी थाना पहुंची थी। उसने बताया कि उसकी छोटी बहन से चार साल पूर्व सुलेमान ने प्रेम विवाह किया था। उसको दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस साल ईद त्योहार के दौरान सुलेमान ने मोबाइल पर पत्नी को तलाक दे दिया। जिस समय तलाक दिया उस दौरान उसकी पत्नी गर्भवती थी। पत्नी को तलाक देने के बाद शादी का झांसा देकर पत्नी की बड़ी बहन को कटक (उड़ीसा) बुलाया। तीन महीने पूर्व सुलेमान के बुलाने पर सुलेमान की पत्नी की बड़ी बहन कटक गई। कटक में तीन माह तक सुलेमान उसके साथ यौन शोषण किया। पंद्रह दिन पूर्व कटक से सुलेमान उसके साथ भागलपुर आया, लेकिन स्टेशन पर छोड़ वह चला गया। इसके बाद सुलेमान का मोबाइल बंद बता रहा है।

बड़ी बहन ने बताया कि सुलेमान यह कहकर परिवार समेत उड़ा देने की धमकी देता था कि तुम्हारे कारण ही पत्नी को तलाक दिया। धमकी से डरकर वह सुलेमान के पास कटक चली गई थी। तीन माह यौन शोषण के बाद निकाह करने के बजाय उसे भी छोड़ दिया। इस बारे में सुलेमान से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल बंद बता रहा था। सुलेमान के बहनोई ने अपने साला से संपर्क होने की बात से इंकार किया। बरारी थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सुलेमान के घर पर गई थी। वह घर में नहीं था। मामले की जांच की जा रही है।

