नवगछिया : शहर के सावित्री पब्लिक स्कूल में आज रविवार को प्रभात खबर स्कालरशिप प्रोग्राम की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. परीक्षा को लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गयी है. मालूम हो कि इस परीक्षा में दशम, ग्यारहवीं, बारहवीं के वैसे छात्र शामिल होंगे जो मेडिकल और इंजिनयरिंग में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं.

परीक्षा में नवगछिया के एक सौ से अधिक छात्र सम्मलित होंगे. परीक्षा कार्यक्रम का संयोजन स्कूल के निदेशक शिक्षाविद रामकुमार साहू कर रहे हैं. जानकारी मिली है कि इस परीक्षा में सफल होने वाले छात्र दो करोड़ रूपये स्कालरशिप प्रोग्राम के तहत आगे की पढ़ाई कर सकेंगे.

मालूम हो कि परीक्षा सुबह ग्यारह बजे शुरू होगी और एक बजे तक चलेगी. परीक्षा में किसी भी छात्र को मोबाइल या इलैक्ट्रोनिक उपकरण लाने से मनाही की गयी है. परीक्षा पूरी तरह से कदाचार मुक्त माहौल में करायी जायेगी. मालूम हो कि इस परीक्षा का आयोजन 23 दिसंबर रविवार को किया जाना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से उस दिन परीक्षा को रद कर दिया गया था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *