नवगछिया : भागलपुर जिले के नवगछिया प्रखंड के महदत्तपुर गांव के एक किसान परिवार के बेटे अनुज चौरसिया को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई से तीसरा बार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है. जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 64 वा राष्ट्रीय अधिवेशन गुजरात के कर्नावति में अभाविप के पदाधिकारी के द्वारा मनोनीत किया गया है.

अनुज चौरसिया ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में मुझे पदाधिकारी के द्वारा जो जिम्मेदारी पुनः दिया गया है उसे में हर हाल में बेहतर तरीके से निर्वहन करने का प्रयास करूंगा. उन्होने कहा कि संगठन को सशक्त बनाकर संगठन की निति और सिद्धांतों से सभी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया जायेगा, इसके अलावा महाविद्यालय परिसर में शिविर लगाकर भी प्राथमिकता के आधार पर सभी छात्र-छात्राओं का समस्याओं का त्वरित समाधान करने की प्रयास किया जायेगा.

इनके मनोयन होने पर अभाविप नवगछिया इकाई के अध्यक्ष प्रोफेसर अमरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, भास्कर सर, एन के सिंह, नगर मंत्री राहुल राज पाल, नगर सह मंत्री कलानंद कुमार विनित कुमार नितिश कुमार, गौरव कुमार, कार्यालय मंत्री घीरज कुमार, खेल प्रमुख नविन कुमार, नगर कार्यकारिणी सदस्य, गुरुदेव कुमार,, सुजित कुमार, नितिश कुमार, शिवेश सिंह, सौरभ भारद्वाज, अभाविप के कालेज अध्यक्ष अंजली कुमारी, उपाध्यक्ष सुगंधा कुमारी, स्मृति सिंह, सोनी कुमारी, निभा कुमारी, संघ्या कुमारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय सिंह, अन्तराष्टीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर, मुकेश राणा, सावित्री स्कूल के डायरेक्टर रामकुमार साहू बाल भारती विधालय के प्रशासक डीपी सर एवं आदि ने बधाई दी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *