भागलपुर: शहर में एक बार फिर शिक्षक ने छात्र के साथ पवित्र रिश्ते को शर्मसार किया है। सराय स्थित कोचिंग की ही एक छात्रा ने होटल विनीत ले जाकर जबरदस्ती का आरोप लगाया है। छात्रा के बयान पर महिला थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इससे संबंधित एक ऑडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें धर्मवीर नाम का युवक लड़की को अपनी गर्ल फ्रैंड बताते हुए अपनी बात एक शिक्षक से शेयर कर रहा है। अब तक लड़की ने अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी नहीं दी है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

रात में हॉस्टल में नहीं मिली इंट्री तो जेपी ने होटल में किया ठहरने का प्रबंध

छात्रा ने बताया कि वह शिक्षक के यहां ट्यूशन पढ़ती है और विवेकानंद कॉलोनी में किराए के लॉज में रहती है। 31 दिसंबर को सर ने अपना बर्थडे कोचिंग में ही सेलिब्रेट किया। इसमें काफी संख्या में छात्र और छात्राएं मौजूद थी। पार्टी खत्म होने में देरी हो गई। जब वह लॉज पहुंची तो उसे लॉज नहीं जाने दिया गया। तब वहां से उसने अपने सर को फोन किया। तभी जेपी सर ने कहा कि वो रहने का इंतजाम कर देंगे। इसके बाद वे बाइक लेकर आए और घर ले जाने की बात कहकर बैठा लिया। लेकिन वे उसे घर की बजाय बाइक पर घुमाने लगे। ठंड लगने पर उन्होंने कंधे पर जबरन हाथ रखवा दिया। इसके बाद होटल भावना लेकर चले गए।

होटल विनीत में लिया कमरा

शिक्षक ने छात्रा से कहा कि होटल में ही रहना होगा। छात्रा ने इस बात से इंकार किया लेकिन फिर भी वह नहीं माना। छात्रा ने बताया कि होटल भावना में किसी कारण से कमरा नहीं मिला। इसके बाद वे लोग होटल विनीत चले गए। वहां कमरा मिल गया। वे लोग कमरे में चले गए। फिर सर ने कहा कि कुछ देर आराम करने के बाद जाएंगे। इसके बाद अपना कपड़ा खोलने लगे। यह देख जब उसने कारण पूछा तो वह उसके करीब आए और इधर उधर हाथ लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने जबरन आधे घंटे तक रेप किया। जब उसने हल्ला करने की बात कही तो वे कमरे से निकलकर भाग निकले।

डर के कारण किया तीन दिन बाद शिकायत

दूसरे दिन छात्रा डर के कारण अपने घर चली गई। लेकिन उसका डर खत्म नहीं हो रहा था। इस कारण वह गुरुवार को भागलपुर पहुंची और अपनी शिकायत लेकर थाने गई। शिकायत करने के बाद उसके सर ने फोन कर उसे धमकी दी और कहा कि शिकायत करने पर अंजाम बुरा होगा। इस घटना के बाद कई और छात्राओं ने इस तरह की शिकायत की। लेकिन लिखित शिकायत एक ही छात्रा द्वारा की गई है।


आरोपित शिक्षक ज्योति प्रकाश ने कहा कि इस मामले में मुझे कुछ नहीं कहना है, जो होगा अब कोर्ट में देखा जाएगा।

तीन से सात साल तक की हो सकती कैद

इस मामले में आरोपित शिक्षक पर धारा 354 (ए) और 354 (बी) भी लगाया गया है। इस धारा में आरोपित पर छेड़छाड़ और जबरन महिला का कपड़ा उतारने का प्रयास का आरोप लगता है। इस अपराध के लिए आरोपित को तीन से सात साल तक की कैद हो सकती है। यह आरोप गैर जमानतीय होती है। आरोपित को गिरफ्तार करने या ना करने का विशेषाधिकार पुलिस के पास होता है।

वायरल ऑडियो में शिक्षक और छात्रा के बीच बातचीत का अंश

शिक्षक : हैलो… हां

छात्रा : हां सर

शिक्षक : क्या कह रही हो…

छात्रा : हां सर…

शिक्षक : क्या कह रही हो… हैलो

छात्रा : बोलिये ना सर

शिक्षक : हैलो, हम तुम्हारे साथ जबरदस्ती किए हैं… हैलो… हैलो…

छात्रा : यस सर…

शिक्षक : मेरी जिंदगी मौत का सवाल है… अभी हम तुरंत सुसाइड कर लेंगे… यदि ये बात प्रूफ हो गया कि हम जबरदस्ती तुम्हारे साथ किए हैं तो…

छात्रा : नो सर… ऐसा नहीं करना है आपको

शिक्षक : हम तुरंत सुसाइड कर लेंगे… तुमको आइडिया नहीं है कि मेरे साथ क्या हुआ…

छात्रा : सर… हमको कुछ समझ नहीं आ रहा है हम क्या करें…

फिर धर्मवीर नाम का युवक लड़की की जगह फोन लेता है और कहता है, अब बाद में बात कीजिएगा।

कई सवाल जो शिक्षक को बता रहा आरोप

1. पार्टी में देर रात तक क्यों रोक रखा शिक्षक ने छात्रों को को

2. अपने घर में रखने के आश्वासन के बाद उसे बाइक पर क्यों ले गए घुमाने

3. घर के बहाने होटल में क्यों दिलाया छात्रा को कमरा

4. कमरा दिलाने के बाद छात्रा को आराम करने की बात कह क्यों रूके कमरे में

5. छात्रा को समय के बाद लॉज पहुंचने पर शिक्षक ने परिवार वालों को क्यों नहीं दी जानकारी

6. शिक्षक ने छात्रा के किसी दोस्त को जानकारी देकर क्यों नहीं रखवाया गल्र्स हॉस्टल में

7. छात्राओं के समय के हिसाब से पार्टी क्यों नहीं किया अरेंज

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet