,, मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में 10 प्रतिशत व जी बी कॉलेज में 6 प्रतिशत मतदान में हुई है वृद्धि
नवगछिया : छात्र संघ चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया. पिछले वर्ष हुए छात्र संघ की के चुनाव की अपेक्षा इस वर्ष छात्र संघ चुनाव में छात्र मतदाताओं का रुझान काफी अधिक था. पिछले वर्ष नवगछिया के जीवी कॉलेज एवं मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में पूर्व छात्र संघ चुनाव मतदान प्रतिशत में भी वृद्धि हुई है. पिछले वर्ष छात्र संघ जीवी कॉलेज में महज सात प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. जबकि मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय छह प्रतिशत मतदाताओं में ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. पिछले वर्ष की अपेक्षा मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय 10 प्रतिशत अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जबकि जी बी कॉलेज नवगछिया इस वर्ष छह प्रतिशत अधिक मतदान हुए हुए हैं.
Total Downloads: 111
,, छात्र संघ चुनाव में मतदान में छात्राएं रही आगे
छात्र संघ चुनाव में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. नवगछिया मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में सुबह 10 बजे से छात्राएं मतदान के लिए महाविद्यालय पहुंच गई थी. मतदान की प्रक्रिया आरंभ होते हैं छात्राओं की लंबी कतार अपने अपने बूथों पर लग गई थी. इस वर्ष छात्र संघ चुनाव में 449 छात्रा मतदातओं ने मतदान किया.

,, मतदाता सूची के गड़बड़ी के कारण छात्र-छात्राओं को कोई परेशानी
नवगछिया : छात्र संघ चुनाव के मतदान के दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ी को के कारण छात्र छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. मतदाता सूची में नाम के साथ साथ क्रमांक में गड़बड़ी थी. नाम व क्रमांक में गड़बड़ी होने के कारण छात्र छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. नवगछिया मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय के विद्यार्थी परिषद से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार का नाम उनके आई कार्ड पर 112 जबकि मतदाता सूची में उसका क्रमांक 111 था. जिस कारण मतदान के दौरान उसे काफी परेशानी हुई. वही मतदान करने के लिए छात्रा जिसका क्रमांक 122 था लेकिन मतदाता सूची उनका नाम क्रमांक संख्या 121 पर था. जीबी कॉलेज में भी मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
,, मतदान केंद्रों पर जमे हुए थे राजनीतिक पार्टी के नेता
नवगछिया मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय एवं जीवी कॉलेज के प्रांगण में राजनीतिक पार्टी के नेताओं का आवाजाही पूरे दिन लगा रहा है. नवगछिया मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय के गेट के पास भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद मंडल, पूर्व सांसद अनिल यादव, जिला परिषद सदस्य शबाना आज़मी, नंदिनी सरकार, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह कुशवाहा, नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, प्रवेश यादव, क्रीडा मंच के जेम्स, गौरव झा, मो नईम अख्तर सहित अन्य नेता मर्रा रहे थे. जदयू से नगर अध्यक्ष कुणाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अजीत पटेल, पुष्पक सिंह ज्ञानशक सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे. वहीं राजद के विश्वास झा, विभूति भूषण सहित अन्य मौजूद थे. गेट के बाहर से ही सभी राजनीति दल के नेता अपने अपने दल के प्रत्याशियों को जिताने के लिए मतदाता छात्र-छात्राओं को रिझाने में लगे हुए थे. सभी राजनीतिक दलों के नेता अपने अपने पत्याशी को जीत दिलाने में जुटे हुए थे।

,, मतदातओं को पैसे देकर रिझाने की भी चर्चा
मतदान के दौरान जीबी कॉलेज प्रांगण में एक दल द्वारा छात्र मतदाताओं को पैसे देकर अपने पक्ष में मतदान कराने की भी चर्चा जोरों पर रही. मतदान के दौरान केंद्र के बाहर इस बात की चर्चा जोड़ो पर थी. चर्चा चल रही थी कि जीबी कॉलेज प्रांगण में एक दल द्वारा अपने दल के प्रत्याशी को पांच सौ रुपये दिए जाने के बाद हो रही थी. यह भी सामने आया है कि पैसे देने की बात को लेकर के पुलिस पदाधिकारी द्वारा एक दल के नेता को डांट फटकार भी लगाया गया.

