भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि मोदी सरकार ने ऐतिहासिक बजट पेश किया है। देश के किसानों और जवानों से लेकर मजदूर और मध्यमवर्ग, हर किसी का ध्यान 2019 के बजट में है। इस बजट ने साबित कर दिया मोदी का मंत्र, सबका साथ और सबका विकास। पांच लाख तक आय पर इनकम टैक्स की छूट से बहुत बड़ी राहत पूरे देश के नौकरीपेशा लोगों को मिली है। अगर इसमें निवेश करने पर 1.5 लाख की आय तक अतिरिक्त आयकर छूट को भी जोड़ लें तो कुल 6.5 लाख की आय पर टैक्स की छूट मिल जाती है।

Whatsapp group Join

देश के किसानों को भी मोदी सरकार के 2019 के बजट में बड़ा तोहफा मिला है। 2 हेक्टेयर तक जमीन वाले किसानों को सालाना 6000 रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का फायदा देश के करीब 12 करोड़ किसानों को मिलेगा। किसान क्रेडिट में दिए जाने वाले ब्याज में 2% की छूट और समय से ऋण चुकाने पर 3% छूट से किसानों को 5% तक ब्याज में छूट मिलेगी। असंगठित क्षेत्र के 10 करोड़ गरीब मजदूरों को 60 की उम्र के बाद 3000 की पेंशन मिलेगी। रक्षा में जुटे जवानों के लिए पहली बार देश का रक्षा बजट 3 लाख करोड़ पार हुआ है।

पहली बार रक्षा में जुटे जवानों के साथ-साथ मजदूरों पर भी किया फोकस

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *