बाढ़ के सलारपुर गांव में एक विधायक के चचेरे भांजे (रिश्तेदार) के घर गुरुवार की देर रात पुलिस ने छापा मारा। घंटों चली छापेमारी के दौरान यहां से पुलिस से लूटी गई थ्री नॉट थ्री के अलावा प्रतिबंधित एवं अत्याधुनिक हथियार एके-47 की 18 गोलियां तथा इंसास राइफल की दो गोलियां बरामद की गईं।

पुलिस के मुताबिक, यहां से गिरफ्तार धनंजय सिंह और उसके छोटे भाई मृत्युंजय सिंह के घर से थ्री नॉट थ्री बोर की 10, 315 बोर की 17 गोलियों के देसी कट्टे, राइफल साफ करने की चिंदी और विंडोलिया भी पुलिस के हाथ लगे हैं। शनिवार सुबह आरोपितों को जेल भेजा जाएगा।

दरअसल, गुरुवार देर रात बाढ़ एएसपी को खबर मिली कि सलारपुर गांव में भारी संख्या में हथियार के साथ अपराधी जुटे हैं। एएसपी ने बाढ़ थानेदार कामाख्या नारायण सिंह और गोरखा बटालियन के साथ पूरे गांव को घेर लिया। सूचना के आधार पर धनंजय सिंह व मृत्युंजय सिंह के घर और दलान पर छापा मारा गया। घंटों चली तलाशी के दौरान पुआल में छुपाकर रखे गए हथियार और गोलियां बरामद की गई

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *