ढोलबज्जा: कुर्सेला पुल धंसने के बाद लगातार दूसरे दिन भी सभी भारी वाहनों का परिचालन एन एच 31 नवगछिया जीरोमाइल से बाबा बिशु राउत पुल होकर कराया गया. जिसके कारण कदवा के फोरलेन सड़क से लेकर भटगामा, ढोलबज्जा, नगडहरी व लूरी दास टोला के ग्रामीण सड़कों पर रूक-रुककर जाम लगता रहा. इस जाम के कारण स्थानीय ग्रामीणों व छोटे व्यवसाय काफी परेशान है. वहां के ग्रामीण अपने रोजमर्रा की जरुरतों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो दूसरी तरफ ट्रक चालक को खाने पीने की सामग्री भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है. ट्रक चालक मजदूर बहाल कर गड्डानुमा सड़कों पर मिट्टी डलवाकर किसी तरह अपने गाड़ी निकलवा रहे थे. नगडहरी के ग्रामीण भीम मंडल बताते हैं कि हम छोटे कपड़ा व्यवसाय हैं.

जाम के वजह से ढोलबज्जा बाजार में दुकान लगाने नहीं पहुंच पाते हैं. इसी से हमारा रोजी-रोटी चलता था. वही लूरी दास टोला के ग्रामीण विनोद मंडल कहते हैं इस जाम से हम लोगों को खेती-बाड़ी करना मुश्किल हो गया है. पशुओं को चारा नहीं करा पाते हैं. खेतों में खाद डालकर उसकी सिंचाई करना तक मुश्किल हो गया है. कैसे बाजार से खाद लाएं और पंपिंग सेट खेतों तक ले जाकर उसकी सिंचाई करें. इस ग्रामीण सड़को पर कई गाड़ी सड़क से नीचे उतर इस तरह फंसा हुआ है कि पैदल चलने तक का रास्ता नहीं है. नगडहरी के पास 18 चक्का टेलारी सड़क से नीचे गड्ढे में उतर गए हैं तो वही एक तरफ इस संकरी ग्रामीण सड़कों के बीच ट्रक के टायर पंचर हो जाने से फंसे हुए हैं.

जेसीबी मशीन भी आने तक का रास्ता नहीं है जो रास्ते से इसे हटाया जा सके. वही इस जाम से इंटरमीडिएट के परीक्षा में बैठने वाले छात्र-छात्राओं को पठन पाठन को लेकर काफी परेशानी है. बच्चे विजय लालगंज से करीब 4 किलोमीटर पैदल ही किसी तरह ढोलबज्जा के स्कूल पहुंच पा रहे हैं. तो कई बच्चों का पढ़ाई-लिखाई छुट गया है. पूर्णिया के ट्रक चालाक मोहम्मद अतीक उर रेहमान व मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि हम लोग मिर्जा चौकी से पूर्णिया के लिए परसों ही चले हैं जो भूखे प्यासे जाम में फंसे आ रहे हैं. कदवा पहुंचने के बाद पानी की आजादी तो है पर खाने की सामग्री नहीं मिल पाती है. भागलपुर पुलिस हम लोगों को चलने के समय ही रोक कर रखता है. जब तक प्रत्येक गाड़ी से 100-500 रुपए तक नहीं लेता है, तब तक हम लोगों को नहीं छोड़ता है.

नहीं देने पर गाड़ी साइड में खड़ा करवा देते हैं. वही बंगाल से किशनगंज जा रहे ट्रक चालक राजेश शेख व एसके शेख बताते हैं कि पांच दिन में यहां तक का सफर तय हुआ है. खाने पीने को कुछ नहीं मिलती है. पुलिस से लेकर चंदा वसूली करने वाले अन्य लोग काफी परेशान किए हुए हैं. खलीफा टोला से लेकर नगडहरी तक पांच जगहों पर चंदा के रूप में हर जगह ₹50 से ऊपर जबरदस्ती लेते हैं. नहीं देने पर आगे बढ़ने नहीं दिया जाता है. जिससे भी आगे पीछे जाम लग जाते हैं. वही भागलपुर व मधेपुरा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र खलीफा टोला के समीप फोरलेन सड़क पर स्थित पुलिस चेकिंग पोस्ट व उसी जगह 100 मीटर की दूरी पर हो रहे शिव मंदिर निर्माण को लेकर पांच दस आदमी मिल जबरदस्ती चंदा वसूली करते हैं.

जिससे भी बाबा बिशु राउत पुल के पहुंच पथ पर जाम लगा रहता है. चौसा थाना क्षेत्र होने के कारण कदवा ओपी पुलिस भी कुछ नहीं कह पाते हैं. उधर किसी तरह कदवा ओपी पुलिस फोरलेन सड़क को वन वे कर आगमन चालू करने में व्यस्त दिखे. उक्त बातों की शिकायत मिलने पर शनिवार को नवगछिया इंस्पेक्टर ने अपने क्षेत्र का दौरा कर ढोलबज्जा व लूरी दास टोला में चंदा वसूली करने वाले को खदेड़ कर पकड़ने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण इलाका होने के कारण सभी भाग निकले

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *