कोसी दियारा के कुख्यात शबनम यादव व मुन्ना मंडल सहित अन्य शातिर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए रविवार को तीन थानों की पुलिस ने प्रखंड के कोसी पार गड़ैया, बलोरा, बुढ़ना दियारा की खाक दिनभर छानती रही। मगर पुलिस के हाथ एक बार फिर खाली रहे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपराधियों को इसकी भनक मिल गई और वे फरार हो गए।

इस बीच पुलिस टीम ने शबनम यादव के बासा, सतियारा निवासी मुन्ना मंडल समेत अन्य अपराधियों के गुप्त ठिकानों पर धावा बोला। सूत्रों की मानें तो पुलिस के दियारा पहुंचने से पहले ही अपराधी घोड़े पर सवार होकर मधेपुरा जिले के दियारा इलाके में छिप जाते हैं। और पुलिस के लौटने के बाद वे फिर वापस आ जाते हैं। छापेमारी अभियान में में झंडापुर ओपी प्रभारी पंकज कुमार, नदी थानाध्यक्ष बबलू कुमार, बिहपुर के एएसआई अजय कुमार समेत काफी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे।

सर्च ऑपरेशन से किसानों का बढ़ा मनोबल

पुलिस के दियारा इलाके में दबिश देने के बाद किसानों में पुलिस के प्रति विश्वास जगा है। प्रखंड के किसानों में खुशी है। वही दियारे में जो भी किसान मिले पुलिस ने उनसे बेफिक्र होकर खेती करने को कहा। पुलिस मछुआरों से भी बोली कि आपको यदि कोई धमकाए तो बेझिझक हमें बताएं, आपका नाम गुप्त रखा जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *