गोपालपुर : ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गोपालपुर प्रखंड में पदस्थापित बीडीओ प्रियंका द्वारा अपने संघ के निर्णय के आलोक में सामुहिक अवकाश पर चले जाने के कारण प्रखंड का विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड गया है.बताते चलें कि पीएम आवास योजना व सीएम की अति महत्त्वाकांक्षी सात निश्चय योजना सहित 31योजनाओं का कार्य प्रभावित हो रहा है.

प्रखंड कार्यालय के कर्मी भी जैसे -तैसे समय बिता रहे हैं.कार्यालय अस्त -व्यस्त लग रहा है.नाम नहीं छापने की शर्त पर कर्मियों ने कहा कि बीडीओ मैडम के नहीं रहने के कारण हम लोग क्या कर सकते हैं.प्रतिदिन दूर -दराज गाँवों से बडी संख्या में राशन कार्ड व सामाजिक सुरक्षा पेंशन हेतु लोग प्रखंड मुख्यालय में आते हैं और निराश होकर चले जाते हैं

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *