नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी महिला जाहिदा खातुन ने मारपीट कर घायल करने एवं घटना के संबंध में खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन देने पर थाना में थानाध्यक्ष द्वारा डांट डपट कर भाग देने का आरोप लगाते हुए नवगछिया एसपी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

जाहिदा खातून ने अपने आवेदन में दिया है कि मो सज्जाद, मो रफीक, मो नौशाद, मो इमरान, मो शौकत ने मारपीट कर घायल किया. घटना के संबंध में जब थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया तो वहां से डांट डपट कर भाग दिया. वहां से चलने पर जब में इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल आ रही थी

उस दौरान रास्ते मे भी वे लोग मारपीट कर करने लगे. लेकिन वहां पर मौजूद लोगों की बदौलत हम लोगों को नहीं पीट पाए. पीड़ित महिला ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. घटना के संबंध में उन्होंने एसडीपीओ को भी आवेदन दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *