बिहार का पुलिस विभाग भी कभी कभी गजब का कारनामा करता है। उन्हें यह भी पता नहीं है कि कौन दारोगा फरार है और कौन ड्यूटी पर। मामला मुंगेर और लखीसराय जिलों से जुड़ा हुआ है। लखीसराय से ऐसे सब इंस्पेक्टर का तबादला मुंगेर कर दिया गया है, जो लंबे समय से फरार है। जैसे ही यह मामला मुंगेर के डीआइजी मनु महाराज के संज्ञान में आया, वे एक्शन लेने से नहीं चूके। उन्होंने लखीसराय एसपी से इस पर जवाब मांगा है।

दरअसल आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में तीन वर्षों से अधिक समय से जमे हुए पुलिस पदाधिकारियों के तबादला किया जा रहा है। इसी क्रम में लखीसराय में भी तबादला किया गया हैै। लेकिन लखीसराय एसपी ने फरार सब इंस्पेक्टर आनंद कुमार मिश्रा का भी तबादला कर दिया। जबकि, मिश्रा बीते पांच वर्षों से डयूटी से फरार हैं।

यह मामला डीआइजी मनु महाराज के संज्ञान में आते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। डीआइजी ने इसे लेकर लखीसराय एसपी से जवाब मांगा है।

मनु महाराज ने पूछा है कि आनंद कुमार मिश्रा के फरार होने का उल्लेख क्यों नहीं किया गया है? इसके लिए दोषी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी को चिह्नित कर कार्रवाई करें। वहीं, आनंद कुमार मिश्रा के लंबे समय से फरार रहने पर आपके द्वारा क्या कार्रवाई की गई, इस बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराएं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *