नवगछिया – रंगरा प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय रंगरा के प्रांगण में सोमवार को विराट गायत्री महायज्ञ आरंभ हो गया. इस अवसर पर कलश शोभायात्रा भी निकाली गई. कलश शोभायात्रा में 1001 महिलाओं ने भाग लिया. कल बलिया नदी से कलश में जल भरकर शोभा जुलूस को समूचे रंगरा गांव का नगर भ्रमण कराया गया. ओम भूर्भुव स्व तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न प्रचोदयात् के गायत्री मंत्र से पूरा रंगरा प्रखंड क्षेत्र गुंजायमान हो गया.
Total Downloads: 388
महायज्ञ सोमवार से शुरू होकर अगले गुरुवार तक चलेगा. इस मौके पर रंगरा के मुखिया पिंटू मंडल, अरुण कुमार चौधरी, मुकेश मोदी, पूर्व मुखिया जयप्रकाश मंडल, संजय यादव, अजहर आलम , नवगछीया नगर भाजपा अध्य्क्ष मुकेश राणा, राजकुमार रजक विश्वास झा आदि यग्य को सफल बनाने में लगे हुए थे.


