नवगछिया : रंगरा प्रखंड के अंतर्गत सरस्वती मेला के अवसर पर तीन दिवसीय दंगल का आगाज हो चुका है. दंगल का उद्धाटन भूतपूर्व मुखिया योगेन्द्र यादव, मुखिया दीपक कुमार शर्मा एवं बनिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुबोध यादव ने संयुक्त रूप से किया. भवानीपुर, कटरिया एवं क्षेत्रीय पहलवानों से दंगल परिसर भरा रहा. कटारिया के पहलवान करण कुमार ने भवानीपुर के विपिन यादव को पटखनी देते हुए अपना परचम लहराया. कई पहलवानों ने अपने अपने बाजुओं की आजमाइश पूरे जोर-शोर से किया।
Total Downloads: 115
दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला दर्शक बार-बार बजरंगबली के नारे से पहलवानों का हौसला बढ़ा रहे थे. मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष सुबोध यादव, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, इंद्रजीत कुमार, गौरव कुमार सोनू, अनमोल कुमार सुमन, रंजीत यादव, केदार यादव, उमेश यादव, बेचन यादव, सरपंच राजेंद्र शर्मा, संतोष कुमार, रधुनंदन यादव, बिपीन यादव, उदय यादव सहित कई कार्यकर्ताओं ने सराहनीय योगदान दिया।

कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता नंदलाल यादव व मदन रंगीला ने किया. मालूम हो कि तीन दिवसीय तक चलने वाले इस महादंगल के दूसरे दिन पटना, आयोध्या, मेरठ एवं बनारस के पहलवान अपने बाजुओं की आजमाइश करेंगे. जिसे देखने हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ने वाली है. वही दूसरी तरफ मेला समिति के मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने बताया कि भवानीपुर में आयोजित सरस्वती मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर मां सरस्वती के दर्शन किए. प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को किया जाएगा.

