गोपालपुर : गंगा नदी के कटाव से इस्माइलपुर व गोपालपुर प्रखंड के दर्जनों गाँवों को बचाने हेतु जल संसाधन विभाग बिहार सरकार द्वारा पचास करोड की राशि से कटाव निरोधी कार्य की स्वीकृति दी गई है.निविदा के माध्यम से कार्य बीरपुर के ठेकेदार मेसर्स प्रकाश कुमार जैन को आवंटित किया गया है.ठेकेदार प्रकाश जैन व सहायक अभियंता ई रविन्द्र सिंह ने इस्माइलपुर स्थित स्पर संख्या एक से लेकर नौ तक का निरीक्षण किया.
Total Downloads: 115
मिली जानकारी के अनुसार इस्माइलपुर गाँव को बचाने हेतु जिओ बैग से कार्य करवाया जायेगा तथा स्पर संख्या पाँच ,छह ,छह एन ,सात ,आठ के नोज को बोल्डर से जीर्णोद्धार कार्य तथा बिंद टोली गाँव को कटाव से बचाने हेतु स्पर संख्या आठ से नौ के बीच बोल्डर रिवेटमैंट कार्य करवाया जायेगा.

कार्यपालक अभियंता ई अनिल कुमार ने बताया कि जल्द ही कार्य शुरु करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि तय समय के अन्दर गुणवत्तापूर्ण कार्य करवा कर बाढ व कटाव से ग्रामीणों को हर हाल में बचाया जायेगा.

