नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के एसपी कोठी के पास नियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को धक्का मार दिया. दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर वैसी निवासी मो निहाल एवं मो मिहाल गंभीर रूप से घायल हो गए.

दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद नवगछिया पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान मो निहाल की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर भगालपुर जा रहे थे कि ट्रक ने उसे धक्का मार दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *