नारायणपुर – प्रखंड के उच्च विद्यालय नारायणपुर परिसर में गुरुवार को मनचले युवकों द्वारा फब्तियां कसने के मामले को लेकर दो पक्षों में तनावपुर्ण माहौल हो गया. छात्रों ने बताया कि जब नवमी कक्षा के छात्रा द्वारा विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापक से विद्यालय के छात्रों द्वारा विद्यालय आनेजाने के दौरान रास्ते में फब्तियां कसने व अश्लील इशारे को लेकर शिकायत के वावजूद प्रधानाध्यापक द्वारा छात्र के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं करने पर छात्रा का एक समूह घर से बिधालय जाने से कतरा रही है

छात्र द्वारा मनचले लड़कों का नाम व पहचान बताए जाने पर छात्र के दो पक्षों में तनावपूर्ण माहौल के साथ बिधालय परिसर में जमकर गालीगलौज की गई.इस दौरान शिक्षक व प्रधानाचार्य मुकदर्शक बने रहे.वहीं छात्राओं का आरोप है कि बिधालय के सामने थाना परिसर होने के वावजूद शिक्षकों द्वारा कोई एक्शन नहीं लेने के कारण राह चलते कॉमेंट करता है.

वहीं प्रधानाचार्य शिवेश झा ने बताया गया छात्रा की शिकायत पर नवमी कक्षा के तीन युवको को चिन्हित किया गया है.उनके अभिभावक को बुलाकर हिदायत के साथ ऐसे छात्रों को विद्यालय से निकालने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को मामले से अवगत कराते हुए नाम काटकर कार्यवाई करूंगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *