नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल कर्मियों द्वारा गरीब मरीजों से लंबे समय से चला आ रहा अवैध वसूली का खेल जारी है. रंगरा के एक महिला मरीज के घाव का ड्रेसिंग करने के नाम पर रंगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कंपाउंडर जयप्रकाश सिंह के द्वारा 300 रुपये का अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ है. सोशल मीडिया में वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद रंगरा पीएचसी के कर्मियों में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी अनुसार रंगरा निवासी रमन सिंह की पत्नी रोजी देवी के पैर में इंस्पेक्शन के चलते घाव हो गया था.
Total Downloads: 113
जिन का इलाज रंगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था. पिछले दिनों जब महिला मरीज घाव का ड्रेसिंग करवाने गई तो अस्पताल के कंपाउंडर जयप्रकाश सिंह ने 300 रुपये की मांग किया. महिला ने पास में पैसे नहीं होने के कारण पैसे देने में जब असमर्थता जताई तो कंपाउंडर ने कहा कि अगली बार आना तो 300 रुपये लेते आना नहीं तो घाव का ड्रेसिंग नहीं होगा. इस बात को महिला ने अपने परीजनों को बताया. इसके बाद महिला घाव का ड्रेसिंग कराने गई तो आरोपी कंपाउंडर ने फिर 300 रुपये की मांग की. महिला मरीज के कंपाउंडर को 300 दे दिया.

इसके बाद कंपाउंडर ने महिला मरीज की घाव का ड्रेसिंग किया. इसी दौरान महिला के परिजनों ने वीडियो बना लिया. इसके बाद अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया. गांव के कई ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए. मामला बिगड़ते देख आरोपी कंपाउंडर ने परिजनों को 300 रुपये लौटा दिया. पूछे जाने पर कंपाउंडर ने कहा कि महिला ने मुझे बाहर से 300 रुपये दवाई लाने के लिए दिया था. अवैध वसूली को लेकर महिला ने अपना लिखित आवेदन देकर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रंजन कुमार से शिकायत की है.
इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रंजन कुमार ने कहा कि अवैध वसूली की बात सही होने पर आरोपी कंपाउंडर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बताते चलें कि रंगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से अस्पताल कर्मियों द्वारा अवैध वसूली की शिकायत काफी लंबे समय से मिल रही है.
https://youtu.be/rUHE21LIKPU

