नवगछिया में साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, 2.57 लाख रुपये वापस

नवगछिया। साइबर ठगी के शिकार गोपालपुर निवासी अजय कुमार साह को नवगछिया साइबर थाना पुलिस ने बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस की कार्रवाई से ठगी गई 2 लाख 57 हजार 500 रुपये की पूरी रकम वापस मिल गई। राशि वापस मिलने से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।

MRM पोर्टल के जरिए हुई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, गोपालपुर निवासी गणेश साह के पुत्र अजय कुमार साह साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद नवगछिया साइबर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने MRM पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी राशि वापस कराने में सफलता हासिल की।

साइबर थाना पुलिस कर रही जांच

नवगछिया साइबर थाना के थानाध्यक्ष डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि पीड़ित अजय कुमार साह को 2,57,500 रुपये वापस करा दिए गए हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu