नवगछिया : रंगरा ओपी के तीनटेगा गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान गंगा नदी में डूबे शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी मृतक राजेश मल्लिक, पिता स्व रोहित मल्लिक का शव सोमवार को बरामद किया गया. शव बरामदगी के बाद रंगरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

जहां शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को पुलिस ने सौप दिया. परिजनों ने बताया कि 22 फरवरी को गंगा स्नान करने के लिए पति पत्नी दोनों गया हुआ था. गंगा स्नान के क्रम में राजेश गहरे पानी में चला गया और वो डूब गया. काफी खोजबीन करने के बाद सोमवार को उसका शव बरामद हुआ.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *