.गोपालपुर : नवगछिया अनुमंडल में गंगा व कोसी नदी में 90 करोड रुपये की लागत से कराये जा रहे कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण अनुवीक्षण दल के अध्यक्ष सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता ई उमाशंकर सिंह ने किया .हालाँकि अभी तक कोसी नदी के सहौडा-मदरौनी में कटाव निरोधी कार्य शुरु नहीं हो सका है.
Total Downloads: 113
गंगा नदी में विक्रमशिला सेतु की दायीं ओर इस्माइलपुर से लेकर बिंद टोली के बीच पचास करोड की लागत से बीरपुर के ठेकेदार मेसर्स प्रकाश जैन द्वारा कटाव निरोधी कार्य तीन -चार दिन पूर्व प्रारंभ किया गया है.

निरीक्षण के दौरान स्पर संख्या सात के डाउन स्ट्रीम में कराये गये कटिंग पर अनुवीक्षण दल के अध्यक्ष ई उमाशंकर सिंह ने कडी आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि नक्शा व डिजाइन से किसी प्रकार की छेडछाड नहीं करने की नसीहत दी. उन्होंने समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर अधीक्षण अभियंता ई महेन्द्र प्रसाद व कार्यपालक अभियंता ई अनिल कुमार की मौजूदगी देखी गई.

