टीएमबीयू के दो और प्रभारी प्राचार्यों ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में जेपी कॉलेज नारायणपुर के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विभांशु मंडल और जीबी कॉलेज नवगछिया के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिन्हा हैं। अशोक कुमार सिन्हा ने इस्तीफे के पीछे खराब स्वास्थ्य को कारण बताया है। साथ ही यह भी कहा है कि 28 जनवरी को हुए छात्रसंघ चुनाव के बाद कॉलेज का माहौल काफी बदल गया है।

उधर, कर्मचारियों से दुर्व्यवहार और धांधली के आरोपों का सामना कर रहे डॉ. विभांशु मंडल ने इन्हीं कारणों से अपना इस्तीफा विवि को भेज दिया है। डॉ. मंडल पर कॉलेज के कर्मचारियों ने अपनी कार से गिट्टी-बालू ढुलवाने और महिला कर्मियों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। बिहार राज्य विवि एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री सुशील मंडल ने कहा कि एसीपी, एमएसीपी के लाभ, बीएन कॉलेज के 20 कर्मियों के एक हफ्ते में भुगतान, अनुकंपा बहाली करने के साथ ही जेपी कॉलेज के प्राचार्य के विरोध में 8 और 9 मार्च को सभी कॉलेजों में धरना दिया जाएगा।  इसी बीच डॉ. मंडल ने इस्तीफा दे दिया।  इससे पहले टीएनबी लॉ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मधुसूदन सिंह और एसएसवी कॉलेज कहलगांव के प्रभारी प्राचार्य डॉ. जयंत सिंह इस्तीफा दे चुके हैं

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *