नवगछिया : नवगछिया पुलिस लाइन में मंगलवार को बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा पेंटिंग की प्रतियोगिता एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के अवसर पर नवगछिया एसपी निधि रानी, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती सहित पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिनाष कुमार सिंह एवं अन्य सदस्यों द्वारा पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण भी किया गया.

बॉलीवॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच काजीकोरेया एवं नवगछिया नयाटोला टीम के बीच खेला गया. जिसमे काजीकोरेया की टीम ने नवगछिया नयाटोला की टीम को 3-0 से पराजित कर दिया. वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल की छात्रा समीक्षा कुमारी प्रथम, आइडियल पब्लिक स्कूल के धीरज कुमार द्वितीय, विवेकानंद पब्लिक स्कूल की छात्रा साक्षी कुमारी तृतीय स्थान पर चयनित की गई.

प्रतियोगिता में उत्तीर्ण हुए प्रतिभागियों एवं बॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीम को नवगछिया एसपी निधि रानी, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने ट्रॉफी व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता के मौके पर चित्रकार आशीष जी, मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल के प्राचार्य विश्वास झा, प्रमोद सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *