नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31पर टेंपू पर लोड कर ले जा रहे 76 लीटर विदेशी शराब को नवगछिया पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर छापेमारी कर बरामद किया है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार शराब तस्कर नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी अंग्रेज ठाकुर पिता देवो ठाकुर है. शराब की बरामदगी थाना क्षेत्र के पकरा मोर के पास एनएच 31 पर की गई है. शराब तस्कर शराब को टेंपू पर लोड कर नवगछिया स्टेशन से ध्रुवगंज जा रहा था.
Total Downloads: 296
नवगछिया थानाध्यक्ष लालबहादुर ने बताया कि गुप्ता सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में शराब की बरामदगी हुई है. मौके पर कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि नवगछिया स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से शराब लेकर कारोबारी उतरे थे. शराब को उन्होंने चार कार्टून में रखा था.

ट्रेन से उतरने के बाद टेंपू पर लोड कर ध्रुवगंज जा रहा था कि मौके से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब को बरामद किया और कारोबारी को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि 750 एमएल का 107 बोतल एवं 375 एमएल का 14 बोतल विदेशी शराब की बरामदगी हुई है. शराब बरामदगी के संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

