नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में शुक्रवार को एसबीआई बैंक से पैसे निकासी कर घर जा रहे शिक्षक से अपराधियों ने एक लाख रुपये की छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. छिनतई की घटना के संबंध में पीड़ित शिक्षक परबत्ता थाना क्षेत्र के खगड़ा निवासी रमेश झा ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया.

Whatsapp group Join

रमेश झा ने दिए आवेदन में बताया है कि शुक्रवार की दोपहर वाह पैसे निकासी करने के लिए घर से नवगछिया एसबीआई बैंक पहुंचा. दोपहर बाद 2:00 बजे के आसपास बैंक से एक लाख रुपए की निकासी की. बैंक द्वारा एक सौ रुपये का दस बंडल नोट दिया गया. पैसे की निकासी करने के बाद पैसे को झोला में रखा और घर के लिए निकले. करीब 3:00 बजे में नवगछिया स्टेशन के पास पहुचा जहां एक पान दुकान पर पान खाने लगा.

इसी दौरान एक युवक आया और मेरा पैसे रखा हुआ झोला हाथ से झपट कर छीन लिया और वहां से फरार हो गया. इस दौरान मेरे द्वारा उसका पीछा भी किया गया लेकिन वह भागने में सफल रहा. रमेश झा ने बताया कि पुत्र के उपन्यायन एवं आयकर भरने के लिए बैंक से पैसे की निकासी किया था. नवगछिया थानाध्यक्ष लालबहादुर ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *