कटिहार रेल मंडल के बारसोई आरपीएफ पोस्ट के अधीन कुमेदपुर आउट पोस्ट में तैनात सब इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार ने रेलवे आवास में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार देर रात साढ़े बारह बजे की है।

सीनियर आरपीएफ कमाडेंट अरूण कुमार चौरसिया, सहायक सुरक्षा कमाडेंट आरके तिवारी, बारसोई आईपीएफ सहित कई रेल अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।

सीनियर सुरक्षा कमाडेंट अरूण कुमार चौरसिया ने बताया कि पहली नजर में सब इंस्पेक्टर ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल पर एक खोखा और उनकी सर्विस पिस्टल मिली है। घटना को लेकर जांच का आदेश दिया गया है। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। आरपीएफ की सूचना पर हरिश्चंद्रपुर थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मालदा (पश्चिम बंंगाल) अस्पताल कराकर परिजन को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार पटना जिले के पंडारक (मोकामा) निवासी गुड्डू 2014 में सब इंस्पेक्टर बने थे। 2018 में कटिहार में पदस्थापित हुए थे। उनकी पदस्थापना कटिहार रेल मंडल क्षेत्र के पश्चिम बंगाल स्थित कुमेदपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ आउट पोस्ट में किया गया था। वे कुमेदपुर में अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ रेलवे क्वार्टर में रहते थे।

मृतक की पत्नी ने बताया कि साढ़े बारह बजे ड्यूटी से वापस आने के बाद वह उनके पति गुड्डू बाइक को आवास के अंदर रखकर मोबाइल देख रहे थे। इस बीच गोली चलने की आवाज आयी। उन्होंने सोचा कि पटाखा छूटा है। वह कमरे से बाहर निकली तो देखी उसके पति फर्श पर गिरे हुए थे। उसके सिर से खून निकल रहा था। इस वक्त उनके पति जिंदा थे।

वह स्टेशन पर जाकर घटना की सूचना अन्य रेलवे कर्मी को दिया। जबतक वह स्टेशन से रेलकर्मियों के साथ क्वार्टर तक पहुंची तब तक उनकी मौत हो गयी थी। पुलिस हरेक बिन्दुओं पर जांच कर रही है। शादी वर्ष 2002 में हुई थी। एक दस वर्ष की बेटी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *