बार एसोसिएशन के चुनाव के नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद पर तीन व महासचिव पद पर दो प्रत्याशियों अपनी-अपनी दावेदारी दर्ज कराई। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता सुरेंद्र नारायण मिश्र, सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल व भूपनारायण सिंह और महासचिव पद पर अधिवक्ता जयनारायण यादव व मनोज कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया।

प्रथम दिन के नामांकन में बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर कुल 27 प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता राकेश चौधरी ने बताया कि प्रथम दिन हुए नामांकन में अध्यक्ष पद पर तीन, उपाध्यक्ष पद पर दो, महासचिव पद पर दो, कोषाध्यक्ष पद पर दो, संयुक्त सचिव पद पर तीन, सहायक सचिव पद पर पांच, वरीय कार्यकारिणी सदस्य पद पर दो, कार्यकारिणी सदस्य पद पर पांच, पुस्तकालय सदस्य पद पर एक, निगरानी सदस्य पर एक अंकेक्षक पद पर एक अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल किया है।

निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि शनिवार को भी नामांकन लिया जाएगा। नामांकन की अंतिम तिथि शनिवार को 11 बजे से तीन बजे तक निर्धारित है। संध्या 4:30 बजे नामांकन किए के अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।

अधिवक्ता संघ चुनाव के नामांकन के पहले दिन अधिवक्ता भवन के निर्वाची कार्यालय के पास अभ्यर्थियों की भीड़
नामांकन शुरू होने के साथ गोलबंदी शुरू, मतदाताओं को रिझाने में जुटे अधिवक्ता

नवगछिया बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव को लेकर गोलबंदी शुरू हो गई है। प्रत्याशी मतदाता को रिझाने में जुट गए हैं। नवगछिया में नामांकन के प्रथम दिन से ही अधिवक्ता संघ के चुनाव का रंग दिखाने लगा। नामांकन के पहले ही दिन अधिवक्ता के अलग अलग गुट में बंटे हुए दिखे। विभिन्न गुटों में बंटे अधिवक्ताओं की टीम अपने अपने पक्ष के प्रत्याशियों को लेकर चर्चा तेज कर दिया है। अपने पक्ष के प ्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए अलग अलग गुटों से मतदाताओं को रिझाने में जुट गए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *